फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुराल से मायके आई थी महिला...रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद, मनबढ़ों ने जिंदा जलाया- एक गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2025 12:05 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पीड़िता की मां झिनकी देवी ने झंगहा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान युवक ने जान से मारने की नीयत से बेटी उर्मिला देवी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका और आग लगा दी। आग की पलटों से घिरी उर्मिला तड़पने लगी। आसपास के लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज घायल महिला को ले जाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानाक्षेत्र के बोहाबार चौकी अंतर्गत खुरुहरी अहिरान टोला में सोमवार की देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर ससुराल से मायके आई उर्मिला देवी पर गांव के ही रहने वाले युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दिया। वारदात में महिला बुरी तरह झुलस गई, जिसे परिजनों ने गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक विनय को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपी की पत्नी ने आग से जलने का दावा किया है।

जानकारी के मुताबिक, खुरुहरी अहिरान टोला निवासी बेचन यादव की बेटी उर्मिला देवी की शादी देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। वह कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी। सोमवार की शाम उर्मिला देवी अपने घर के बाहर बरामदे में बैठी थी। तभी गांव के एक युवक से रास्ते को लेकर कहासुनी शुरु हो गई। 
विज्ञापन


पीड़िता की मां झिनकी देवी ने झंगहा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान युवक ने जान से मारने की नीयत से बेटी उर्मिला देवी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका और आग लगा दी। आग की पलटों से घिरी उर्मिला तड़पने लगी। आसपास के लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। 

तब तक उर्मिला देवी की पीठ, पैर और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर घटना होने की बात सामने आई है। सभी संभावित कारणों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें