फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिंदा महिला को सरकारी कागजों में दिखा दिया 'मृत', पूर्व वीडीओ व सचिव पर केस दर्ज

Thu, 27 Feb 2025 04:26 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

राजपति का आरोप है कि जिंदा रहते ही सेक्रेटरी व वीडीओ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने के बाद राजपति देवी ने वीडीओ और सेक्रेटरी से मिलकर कागजात दुरुस्त करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सही नहीं किए।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास खंड ब्रम्हपुर के पूर्व वीडीओ पीयूष त्रिपाठी व सेक्रेटरी विजय गुप्ता के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर झंगहा पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया है। उनपर एक महिला को परिवार रजिस्टर में मृत घोषित करने का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव की राजपति देवी, भुअरा देवी और कलूटा देवी सगी बहने हैं। राजपति देवी ने पुलिस को बताया कि झंगहा थाना क्षेत्र के खरखूंटा गांव निवासी पिता रामधारी की मौत के बाद उनके जायदाद की मालिक तीनों बहनें हैं। पिता की मृत्यु के बाद परिवार रजिस्टर में वारिस के तौर पर केवल राजपति का नाम दर्ज किया गया।

राजपति का आरोप है कि जिंदा रहते ही सेक्रेटरी व वीडीओ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने के बाद राजपति देवी ने वीडीओ और सेक्रेटरी से मिलकर कागजात दुरुस्त करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सही नहीं किए। इसके बाद सिविल कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व वीडीओ और सेक्रेटरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें