पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव मे शुक्रवार की शाम महिला को बंदर ने छत से धक्का दे दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को मेडिकल कालेज भर्ती कराया। जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
पिपराइच के जंगल छत्रधारी टोला अजमतपुर बंगला की रहने वाली मीरा देवी (42) पत्नी मन्नू चौहान शुक्रवार की शाम सात बजे घर की छत पर टंगे सूख रहे कपड़े उतारने गई थी। अचानक एक बंदर ने महिला को छत से धक्का दे दिया, नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका की पांच बेटियां हैं।
तीन साल से बंदर का आतंक
महिला को धक्का देकर मारने वाले बंदर आतंक करीब तीन वर्षों से बना हुआ है। पतरका,पुरैना, सरैया,गुलरिहा,और बंगला चौराहे के ग्रामीणों का कहना है कि बंदर ईंट लदी टैक्टर ट्राली को देखता है तो चालक पर हमला कर देता है।
माल ढोने वाली कोई भी गाड़ी को देखता है हमला कर देता है। तीन साल के अंदर 10-12 लोगों के ऊपर हमला कर चुका है। इसके आतंक को देखते हुए ग्रामीणों ने कई बार डायल 112 पर सूचना दे चुके हैं। बंदर की शिकायत आईजीआरएस पर भी की गई है।