फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लड़कियों को देखकर गा रहा था अश्लील गाना, पुलिस ने दबोचा- पुलिस ने दी सभी को ये सलाह

Thu, 20 Feb 2025 06:27 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

जौनपुर जिले के बक्सा निवासी आनंद कुमार पांडेय की तहरीर पर बुधवार को रामगढ़ताल थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सलाह दी है कि इस तरह की हरकत करने वाले क्षेत्र में कहीं दिखें तो पुलिस को सूचना दें, इसके बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल इलाके के भरवलिया में महिलाओं और लड़कियों को देखकर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भरवलिया के अंकित कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने अश्लील हरकत और गंदे गाकर लोगों को परेशान करने की धारा 296 के अंतर्गत चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जिले के बक्सा निवासी आनंद कुमार पांडेय की तहरीर पर बुधवार को रामगढ़ताल थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को बुधवार को ही सूचना मिली कि भरवलिया शिव मंदिर के पास अंकित कुमार नाम का युवक राह से गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर फब्तियां कस रहा है, गंदे गाने गाकर अश्लीलता फैला रहा है।

इससे महिलाओं और लड़कियों को उधर से गुजरने में परेशानी हो रही है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अंकित को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर अंकित माफी मांगने लगा। आगे ऐसी गलती नहीं करने की बात कहने लगा। रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इस तरह की हरकत करने वाले क्षेत्र में कहीं दिखें तो पुलिस को सूचना दें, इसके बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें