फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025: इंटरमीडिएट परीक्षा के 'टॉप थ्री' में गोरखपुर की बेटियां शामिल, हर्षिता ने मारी बाजी

Fri, 25 Apr 2025 01:50 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर की हर्षिता ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं में जिले में पहला स्थान बनाया है। इंटर की परीक्षा उन्होंने सर्वोच्च अंकों के साथ पास की है। इनके अलावा संयुक्त रुप से छात्र और छात्राओं ने दूसरे और तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।
विज्ञापन
टॉपर हर्षिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले की टॉप तीन रैंकिंग में दो बेटियां शामिल हैं। पहले स्थान पर हर्षिता ने 457 अंकों (91.40%) के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। हर्षिता, चंद्र भूषण कुमार दुबे की पुत्री हैं। यह रामशक्ति रामनिवास बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा है।

विज्ञापन


दूसरे स्थान पर एक छात्र और छात्रा हैं, जिसमें अपूर्वा त्रिपाठी ने 454 अंक (90.80%) प्राप्त किया। अपूर्वा, राजेशपति त्रिपाठी की पुत्री हैं और विमल मांटेसरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। जबकि इसी स्थान पर आलोक निषाद ने भी 454 अंक (90.80%) प्राप्त किया है। आलोक, लाल चंद निषाद के पुत्र हैं और शबनम मेमोरियल इंटर कालेज, बड़हलगंज के छात्र हैं।

तीसरे स्थान पर भी एक छात्र और छात्रा संयुक्त रुप से हैं। श्रेया पांडेय ने 453 अंक (90.60%) प्राप्त किया, वो राम कृष्णा पांडेय की पुत्री हैं और एनएनएआईसी फुलवरिया की छात्रा हैं।  जबकि, अनुराग कुमार ने भी 453  अंक (90.60%) प्राप्त किया। अनुराग,  विनोद कुमार के पुत्र हैं और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आर्यनगर के छात्र हैं। इन सभी की सफलता पर परिजनों और स्कूल के अध्यापकों ने इन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें