फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहले साली का किया यौन शोषण..केस दर्ज, फिर चाकू से खुद पर हमला कर जीजा ने खा लिया जहर

Thu, 26 Jun 2025 03:47 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गीडा थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी गोरखनाथ क्षेत्र की युवती से हुई थी। इसके बाद युवक के भाई और साली में प्रेम प्रसंग चलने लगा। साली का आरोप है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी के बाद जीजा ने धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। 
विज्ञापन
गोरखनाथ थाना - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गोरखनाथ क्षेत्र में एक युवक ने अपने पेट में चाकू मारने के बाद जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि साली ने उसपर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए की दर्ज कराया था। उसी के बाद उसने ऐसा कदम उठाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी गोरखनाथ क्षेत्र की युवती से हुई थी। इसके बाद युवक के भाई और साली में प्रेम प्रसंग चलने लगा। साली का आरोप है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी के बाद जीजा ने धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। इसके फोटो और वीडियो भी बना लिए।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शादी के बाद युवक दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। बहन से संबंध के बारे में जानकारी होने पर युवक की पत्नी दिल्ली से मायके चली आई। मामले में 19 जून को गोरखनाथ थाने में केस दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आने के बाद बृहस्पतिवार को युवक गोरखनाथ क्षेत्र अपने ससुराल पहुंचा था।
विज्ञापन


वहां उसने माफी मांगी। इसके बाद चाकू से पेट में वार कर लिया और फिर जहर खा किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गोरखनाथ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें