फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी की अफवाह पर कार्रवाई: महराजगंज के बाद गोरखपुर में भी केस दर्ज, फार्म भरवा करते थे 500 रुपये की वसूली

Thu, 17 Oct 2024 11:10 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

आरोप है कि आंबेडकर जनमोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से गांव-गांव जाकर फर्जी कर्जमाफी की सूचना प्रसारित कर दी गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह सूचना तेजी से वायरल होने लगी। आरोप लगाया गया है कि कर्ज माफ करने के नाम पर एक फाॅर्म को भरने के लिए 500 रुपये भी महिलाओं से वसूले गए।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने प्रपत्रों की जांच करवाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्जमाफी की अफवाह के मामले में महराजगंज के बाद अब गोरखपुर में भी केस दर्ज किया गया है। माइक्रो फाइनेंस कंपनी का लोन माफ करने की झूठी सूचना देकर महिलाओं से वसूली के आरोप में आंबेडकर जनमोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा और संयोजक श्रवण निराला पर बुधवार को गोरखनाथ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


माइक्रो फाइनेंस कंपनी के डिविजनल हेड ऋतु साहू ने केस दर्ज कराया है। मंगलवार को महाराजगंज के फरेंदा थाने में भी दोनाें पर केस दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी श्रवण निराला को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

आरोप है कि आंबेडकर जनमोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से गांव-गांव जाकर फर्जी कर्जमाफी की सूचना प्रसारित कर दी गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह सूचना तेजी से वायरल होने लगी। आरोप लगाया गया है कि कर्ज माफ करने के नाम पर एक फाॅर्म को भरने के लिए 500 रुपये भी महिलाओं से वसूले गए।
विज्ञापन


यही नहीं, कर्जमाफी का फाॅर्म सीएम कैंप कार्यालय गोरखनाथ मंदिर में जमा करने की सूचना भी महिलाओं को दे दी गई। ऐसे में बड़ी संख्या में महिलाएं गोरखनाथ मंदिर पहुंचने लगीं। उन्हें रोजाना ही गोरखनाथ मंदिर गेट से पुलिस समझाकर लौटा रही थी।

इसमें अधिकतर महिलाएं महराजगंज से आई थीं, इस वजह से गोरखपुर पुलिस ने महराजगंज पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद फरेंदा थाने में केस दर्ज कर निराला को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी बीच गोरखनाथ थाने में भी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के डिविजनल हेड ने भी केस दर्ज करा दिया है।

सीमा गौतम और श्रवण निराला पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें