फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैमरा छीनकर भागे नकाबपोश, शादी से फोटो खींचकर लौट रहे थे वापस

Thu, 08 May 2025 05:53 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

आरोप है रात करीब दो बजे अपने सहयोगी मुकेश के साथ बातचीत करते हुए बाइक से वापस घर जा रहा था। रास्ते में गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला नरिया के पास दो अज्ञात नकाबपोश युवक आए और बैग छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन
कैमरा छीनकर भागे( सांकेतिक) - फोटो : Webneel.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरसेवकपुर नंबर दो में सोमवार की देर रात शादी समारोह से फोटो खींचकर लौट रहे कैमरामैन का कैमरा दो नकाबपोश छीनकर भाग गए। महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के अंकित गुप्ता की तहरीर पर बुधवार को दो अज्ञात पर छिनैती का केस दर्ज करके पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अंकित गुप्ता शादी विवाह में फोटो खींचते हैं। अंकित ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम शाहपुर के बिछिया में एक शादी समारोह में फोटो शूट करने गया था। आरोप है रात करीब दो बजे अपने सहयोगी मुकेश के साथ बातचीत करते हुए बाइक से वापस घर जा रहा था।

रास्ते में गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला नरिया के पास दो अज्ञात नकाबपोश युवक आए और बैग छीनकर भाग निकले। बैग में कैमरा,फ्लैश,दो लेंस, एलईडी,मेमोरी कार्ड समेत एक मोबाइल था। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जितेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें