शादी झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले सैनिक को चौरीचौरा थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि खुद को अविवाहित बताकर सैनिक ने युवती को प्रेम-प्रसंग में फंसाया था। गर्भवती होने पर शादी से करने से मुकर गया था।
चौरीचौरा थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर युवती ने बताया था कि महुअवां बुजुर्ग गांव में रहने वाला सुभाष सेना में जवान है। शादी करने का झांसा देकर पांच वर्ष से वह शारीरिक शोषण कर रहा था। गर्भ ठहरने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने छानबीन की तो पता चला कि सुभाष पहले से शादी-शुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।