फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का मनबढ़: नाबालिग थी तो अपहरण किया... बालिग होने पर अब शादी नहीं होने दे रहा शोहदा, आखिर क्यों

Tue, 18 Mar 2025 01:11 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

पीड़िता की मां ने बताया कि पूर्व में एक शोहदा उसकी बेटी को परेशान करता था, एक दिन उसने अपहरण भी कर लिया। तब हरपुर-बुदहट पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को ढूंढ निकाला था और आरोपी पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
आरोपी शादी तोड़ने की धमकी देता है
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग किशोरी के अपहरण का आरोपी बालिग होने पर लड़की की शादी नहीं होने दे रहा है। पहले पुलिस ने अपहरण के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। एक बार फिर आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने पर पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी रोहित गोंड़ पर धमकी देने और एससी/एसटी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि पूर्व में एक शोहदा उसकी बेटी को परेशान करता था, एक दिन उसने अपहरण भी कर लिया। तब हरपुर-बुदहट पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को ढूंढ निकाला था और आरोपी पर कार्रवाई की थी।

अब जब लड़की बालिग हो गई है और उसकी शादी तय कर दी तो एक बार फिर शोहदा कॉल करके शादी तोड़ने की बात कहते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपी की मोबाइल रिकाॅर्डिंग पुलिस को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें