फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 'मेरी नहीं हुई तो किसी और का भी नहीं होने दूंगा'...तेजाब फेंकने की देता है धमकी-केस दर्ज

Sat, 12 Oct 2024 11:25 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

युवती ने शाहपुर थाने में पादरी बाजार के सुंदर नगर काॅलोनी विशाल सिंह पर केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।शाहपुर इलाके की युवती ने तहरीर देकर बताया कि विशाल से फरवरी 2025 में शादी होनी थी। अब शादी टूट चुकी है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर में एक युवक शादी टूटने के बाद युवती को आते जाते देखकर छेड़खानी करता है। युवती को धमकी देकर बोलता है कि तुम्हारे हाथ पैर तोड़कर शादी करूंगा। किसी और से भी शादी नहीं होने दूंगा।

विज्ञापन


परेशान होकर युवती ने शाहपुर थाने में पादरी बाजार के सुंदर नगर काॅलोनी विशाल सिंह पर केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।शाहपुर इलाके की युवती ने तहरीर देकर बताया कि विशाल से फरवरी 2025 में शादी होनी थी।

अब शादी टूट चुकी है। इसके बाद भी विशाल आए दिन पीछा करता है। कहता है कि मुझसे शादी नहीं करोगी तो कहीं और भी नहीं होने दूंगा। एक दिन मेरे रूम तक आकर पत्थर फेंकने लगा। आठ अक्तूबर को ऑटो में जाते समय वह भी चढ़ गया और मुझे मारने पीटने लगा।
विज्ञापन


धमकी दी कि तुम्हारे चेहरे के ऊपर तेजाब फेंक दूंगा और वीडियो वायरल कर दूंगा। नौ अक्तूबर को रात में मैंने 1090 पर फोन कर शिकायत की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें