फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिरफिरे ने पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के तीन कर्मचारियों पर किया गड़ासे से हमला, हालत गंभीर

Wed, 21 May 2025 10:49 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर शहर के शाहपुर थानाक्षेत्र में मनबढ़ ने पुलिस के लिए सिर दर्द बढ़ा दिया। मनबढ़ ने पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के तीन सदस्यों पर गड़ासे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
पीजीएसएस दफ्तर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर इलाके पादरी बाजार में बुधवार की सुबह एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां पीजीएसएस के एक कर्मचारी ने तीन कर्मचारियों पर गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे एक कर्मचारी की गर्दन कटने से स्थिति नाजुक बनी हुई है। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन




सभी की इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रही है। घटना की सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस और  सीओ गोरखनाथ मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, फरार आरोपी के तलाश मे पुलिस टीम जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के स्थित पादरी बाजार में कैथोलिक की पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति है।
विज्ञापन


इस संस्था में बिहार सिवान के अर्तनेश्वर राय सहायक कर्मचारी हैं। महराजगंज के बेदौली टोला बनरहिया निवासी रविंद्र सोनकर एक वर्ष से यहां गाय भैंस की देखभाल करता है। जौनपुर के विवेक सिंह दो वर्षों से दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने और उनकी देखभाल का काम करते हैं।

जबकि कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया निवासी सुखल कुमार पांच वर्षों से सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह 7:30 के करीब गाय भैंस की देखभाल करने वाले आरोपी कर्मचारी रविंद्र सोनकर ने कैंपस में किसी बात को लेकर कर्मचारी विवेक सिंह से विवाद करने के बाद गड़ासा लेकर दौड़ा लिया।

वह बचाओ बचाओ कहते हुए पीजीएसएस से भागकर सामने अस्पताल जा रहे थे। दोनों का गेट एक दुसरे के सामने है। तभी गार्ड सुखल और अर्तनेश्वर राय ने आरोपी को रोकना चाहा तो आरोपी ने गार्ड के हाथ पर और अर्तनेश्वर के सिर पर हमला कर विवेक सिंह को दौड़ा लिया।

अभी वह सड़क पार कर पादरी बाजार क्षेत्र के सामने पहुंचे थे कि आरोपी ने गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर कर अचेत हो गए। जिसके बाद आरोपी सड़क पार कर आटो में सवार होकर खजांची चौराहे की तरफ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने दो की स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दी।

घटना के बाद आरोपी ने गड़ासे से ऑटो चालक को धमकाया
आरोपी कर्मचारी रविंद्र सोनकर तीन कर्मचारियों पर हमला करने के बाद सड़क पर ऑटो रोका चालक ने हाथ में गड़ासा और शरीर पर खून के छीटें देखकर ऑटो में बैठाने से इंकार कर दिया और जाने लगा। जिसके बाद आरोपी ने गड़ासा दिखाकर चालक को जान मारने की धमकी दी। चालक डर से ऑटो में बैठा लिया उसके बाद आरोपी खजांची के पास पहुंचकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें