फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की खींची अश्लील फोटो: मौसी का लड़का करने लगा ब्लैकमेल- 'शादी से किया इंकार... तो कर दूंगा वायरल'

Mon, 20 Oct 2025 02:57 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 16 वर्ष की है और पढ़ाई कर रही है। आरोपी परिवार में अक्सर आता-जाता था और उस पर पूरे परिवार का भरोसा था। आरोप है कि उसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने धोखे से लड़की का वीडियो और फोटो बना लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक और आपराधिक घटना सामने आई है। मामले में लड़की की मां ने थाने में तहरीर दी है कि परिवार का जान-पहचान वाला युवक (जेठानी की बहन का बेटा) ने छुपकर उसकी बेटी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर रख लिए और बाद में परिवार को धमका कर उससे शादी करने की जिद करने लगा।

विज्ञापन


परिवार की शिकायत के बाद एम्स थाने ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 16 वर्ष की है और पढ़ाई कर रही है। आरोपी परिवार में अक्सर आता-जाता था और उस पर पूरे परिवार का भरोसा था।

आरोप है कि उसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने धोखे से लड़की का वीडियो और फोटो बना लिए। इस बात का पता तब चला जब 17 अक्तूबर को लड़की के मोबाइल पर आरोपी ने धमकी भरा संदेश भेजा ... तुम मुझसे शादी नहीं करोगी तो मैं तुम्हारे फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा, तुम्हें बदनाम कर दूंगा।
विज्ञापन


मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने आगे यह भी कहा कि शादी नहीं होने पर वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देगा। इन लगातार धमकियों और ब्लैकमेल के कारण लड़की गंभीर रूप से मानसिक दबाव में आ गई है और अवसाद की स्थिति में घर में ही एक कोने में बैठकर रह रही है। परिवार ने कई बार आरोपी और घर के बुजुर्गों से समझाने की कोशिश की पर आरोपी नहीं माना।

एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने कहा कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रविवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी का पता रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों की जांच और मोबाइल रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें