गोरखनाथ इलाके में महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला रात में घर में सो रही थी। आरोप है कि इस बीच रामजानकी नगर का रहने वाला नवीन शराब के नशे में घर में घुसा और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारा-पीटा।
शोर मचाने पर जबतक आसपास के लोग आए वह फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।