फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 30 मई तक चलेगी गोरखपुर-काठगोदाम पार्सल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 30 मई तक चलेगी गोरखपुर-काठगोदाम पार्सल ट्रेन लॉकडाउन के चलते एनईआर प्रशासन ने फेेरे बढ़ाए अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामानों की ढुलाई के लिए 00553/00554 गोरखपुर-काठगोदाम-गोरखपुर पार्सल ट्रेन के संचलन तिथियों में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने विस्तार किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 00553 गोरखपुर- काठगोदाम पार्सल स्पेेशल 16, 18, 20, 22, 24, 26, 28 एवं 30 मई को गोरखपुर से सुबह 7.00 बजे चलकर बस्ती से 08.05 बजे, गोण्डा से 09.35 बजे, लखनऊ से 11.40 बजे, बरेली से 15.30 बजे, रामपुर से 17.00 बजे, रूद्रपुर सिटी से 17.50 बजे एवं लालकुंआ से 18.25 बजे छूटकर 19.00 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 00554 काठगोदाम-गोरखपुर पार्सल स्पेशल 17, 19, 21, 23, 25, 27, 29 एवं 31 मई को काठगोदाम से सुबह 7.00 बजे चलकर लालकुंआ से 07.40 बजे, रूद्रपुर सिटी से 08.15 बजे, रामपुर से 09.30 बजे, बरेली से 10.40 बजे, लखनऊ से 14.30 बजे, गोण्डा से 16.35 बजे एवं बस्ती से 18.00 बजे छूटकर 19.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें