फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौरीचौरा में किशोर को पेड़ से बांधकर किए थे पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा। थाने से महदेवा जाने वाले मार्ग पर स्थित चर्च के निकट किशोर को पेड़ में बांधकर पीटने का मामला प्रकाश में आया था। पीड़ित किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महाकाल ग्रुप के मनबढ़ों ने उनके बेटे की पिटाई की है। ग्राम पंचायत शिवपुर के अतरिया टोला निवासी पटेश्वर निषाद ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल की दोपहर तीन बजे उनका बेटा नीरज चौरोचौरा में स्थित एक डिग्री कॉलेज में पढ़ रही अपनी बहन को लाने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में गांव के कुछ युवकों ने रोक लिया और पिटाई की।
विज्ञापन


महाकाल ग्रुप नहीं, मनबढ़ छात्र कर रहे मारपीट: एसपी
एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने चौरीचौरा और झंगहा क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाओं में महाकाल ग्रुप का नाम आने पर कहा कि ऐसा कोई ग्रुप सक्रिय नहीं है। दोनों घटनाओं में शामिल मनबढ़, छात्र हैं। दोनों घटना आपसी रंजिश में हुई है। छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए दोनों थानेदारों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें