फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आपके वार्ड या आस-पास गंदगी, पथप्रकाश या हों अन्य समस्याएं, तो इन नंबरों पर दे सूचना

Tue, 27 Feb 2024 06:42 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में नगर निगम ने आम लोगों की सहूलियत के लिए फोन ऑन कॉल की सुविधा शुरू की है। नागरिक,  नगर निगम के इन नंबरों पर फोन पर गंदगी, पथप्रकाश और अन्य समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं। इससे उन्हें बार-बार नगर निगम दौड़कर आने से राहत मिल जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम गोरखपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के तहत नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सफाई व्यवस्था को विभिन्न स्तरों पर सुदृढ कर रहा है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों सें कभी-कभी जनता को सफाई, कूडा उठान एवं अन्य ऐसी छोटी-मोटी समस्याए रहती है, जिसके लिए सिर्फ एक कॉल कर नगर निगम तक अपनी शिकायतें पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पथप्रकाश के लिए टोल फ्री नंबर 18001803580 और अन्य शिकायतों के लिए 1533 उपलब्ध है। इन पर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल 8810709390 और लैंड लाइन नंबर 0551-2200450 पर भी अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगरवासियों से अपील किया है कि अपने वार्डो में साफ सफाई, पथ प्रकाश समेत अन्य शिकायतों को इन नंबर पर फोन कर दर्ज कराएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनहित की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। ताकि नगरनिगम वासियों का बेहतर सुविधाएं मिलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें