फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का संकट: चिल्लूपार में आंधी और बूंदाबांदी से फिर ठप हुई बिजली, 45 गांवों के 50 हजार लोग रहे परेशान

Tue, 26 May 2026 03:35 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : ANI
विज्ञापन

बड़हलगंज ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार की रात आई तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के चलते एक बार फिर बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रात करीब 11:30 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे कल्यानपुर मठिया उपकेंद्र से जुड़े लगभग 45 गांवों के 50 हजार से अधिक लोग भीषण गर्मी और अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जर्जर तार और पुराने पोलों के कारण मामूली हवा और बारिश में भी बिजली व्यवस्था जवाब दे देती है। वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो रही है।

विभागीय अधिकारी हर बार तार टूटने, शटडाउन और होल्डिंग की समस्या बताकर लोगों को समझाने का प्रयास करते हैं, जबकि क्षेत्र के रूद्रेश तिवारी,कृष्णानंद यादव,हरेंद्र यादव, सुनील पांडेय, कमलेश चौरसिया, अखिलेश शाही,मोनू शाही, सच्चिदानंद शाही, अजय शाही,गौरव शाही, आदि ग्रामीणों की मांग है कि बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कल्यानपुर मठिया उपकेंद्र से जुड़े ददरी, भैसहट, खुटभार, कटघरा, शनिचरा पट्टी दुबे, बहसुआ, बैरियाडीह, मठिया, मिश्रौली, मधुपुर, दवनाडीह, मझवलिया, छपरा, कोइलीखाल, बेलवा दाखिली, कोड़र नीलकंठ, खैरवा, मुहाल जलकर सहित करीब 45 गांवों की बिजली लगभग आठ घंटे तक बाधित रही। रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल और गर्मी की समस्या का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें