फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सनकी युवक... ईंट से मारकर डेढ़ साल के मासूम की कर दी हत्या- घर के बाहर ही खेल रहा था विद्यांश

Tue, 24 Sep 2024 12:08 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

भैंसारानी गांव निवासी राहुल यादव के डेढ़ साल का बच्चा विद्यांश यादव सोमवार शाम को घर के पास ही खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रंजित ने उसके सिर पर बिना किसी कारण के ही ईंट चला दिया। ईंट लगने से मासूम लहूलुहान हो गया। अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक, डेढ़ वर्ष का विद्यांश( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैंसारानी गांव में डेढ़ साल के एक बच्चे की गांव के ही एक सनकी युवक ने ईंट मारकर हत्या कर दी। बच्चा घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था। इस बीच आरोपी युवक ने उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। घायल बच्चे की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे के शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पूछताछ में इधर-उधर की बातें कर रहा है।

भैंसारानी गांव निवासी राहुल यादव के डेढ़ साल का बच्चा विद्यांश यादव सोमवार शाम को घर के पास ही खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रंजित ने उसके सिर पर बिना किसी कारण के ही ईंट चला दिया। ईंट लगने से मासूम लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


लोगों के शोर मचाने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि डेढ़ साल के बच्चे की ईंट से मारकर हत्या का मामला सामने आया है। जिस युवक पर हत्या का आरोप है, वह अक्सर बच्चे के साथ खुद ही खेलता था। उसने यह घटना क्यों की है, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। केस दर्ज कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें