फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बैडमिंटन मेंं गोरखपुर की आदित्या व आगरा की दिव्यांशी की जोड़ी फाइनल में

Sun, 28 Jul 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
रविवार को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को बालिका वर्ग अंडर 17 युगल मैच में गोरखपुर की आदित्या यादव और आगरा की दिव्यांशी गौतम की जोड़ी ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।
फाइनल में इनका मुकाबला सोमवार को आगरा की सृष्टि राणा और गोरखपुर की वागीशा श्रीवास्तव के साथ होगा। वहीं, अंडर-15 बालिका युगल वर्ग में आगरा की पलक यादव और संघमित्रा गौतम का मुकाबला बहराइच की अरुणिमा यादव और आजमगढ़ की सौम्या सिंह से होगा।
विज्ञापन

शनिवार को लेविंस एकेडमी में प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने अपने हुनर का परिचय देते हुए सेमीफाइनल में अलग-अलग वर्ग में जगह बनाई।
अंडर 15 एकल बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में नोएडा की अग्रीमा सिंह ने आगरा की संघमित्रा को 21-12, 21-08 से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया। दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर की आरव द्विवेदी ने लखनऊ की श्रीना मोहन चंद्र को 21-18, 14-21, 21-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालिका अंडर 17 सेमीफाइनल में हापुड़ की रिद्धि भारद्वाज ने वाराणसी की याना गुप्ता को 21-15, 21-15 से हराकर जीत दर्ज की।
अंडर 17 बालक युगल वर्ग में जीजीएससी के कपिल सलोनिया और झांसी के सन्रेख चौरसिया, नोएडा के सार्थक सोम और आगरा के शुभम सोलंकी ने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। लखनऊ के अभिनव चौहान और कार्तिक बब्लेश एवं गोरखपुर के अभिषेक कुशवाहा और मेरठ के युवराज ने क्वार्टर फाइनल मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अंडर 15 मिश्रित वर्ग में झांसी के प्रखर जैन, आगरा की संघमित्रा गौतम, प्रयागराज के प्रखर तिवारी एवं नोएडा की युवा नेगी ने क्वार्टर फाइनल मैच जीत कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
विज्ञापन

मैच के अंपायर की भूमिका में रवि दीक्षित, मनीष कुमार, सत्येंद्र उपाध्याय रहे। रेफरी की भूमिका राजित श्रीवास्तव ने निभाई। गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय ने बताया कि फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण रविवार को होगा, जिसके मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि बांसगांव विधायक विमलेश पासवान होंगे। मैच के दौरान विवेकानंद मिश्र, सुशील कुमार त्रिपाठी, चंदन सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें