फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ों पर जबरिया शादी करने का आरोप, वायरल वीडियो से हुई पहचान-12 आरोपियों का चालान

Sun, 25 Feb 2024 12:32 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तरकुलवा

सार

देवरिया के तरकुलवा थानाक्षेत्र एक गांव की किशोरी की मांग में उसी गांव के कुछ मनबढ़ों ने पड़ोस के गांव के एक युवक से जबरदस्ती सिंदूर लगवा दिया। किसी ने इसका वीडिया बनाकर वायरल कर दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मांग में उसी गांव के कुछ मनबढ़ों ने पड़ोस के गांव के एक युवक से जबरदस्ती सिंदूर लगवा दिया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के 12 लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की ननिहाल बगल के गांव में है। 18 फरवरी को किशोरी की पटीदारी में बरात आई थी। किशोरी की ननिहाल का एक युवक रिश्तेदारी में उसके घर आया था। आसपास के घरों की महिलाएं व अन्य लोग शादी समारोह में व्यस्त थे।

इस बीच देर रात में किशोरी और उसकी ननिहाल के गांव के एक युवक को गांव के कुछ युवकों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद किशोरी और युवक को पकड़ कर पिटाई की। मनबढ़ युवकों ने युवक के माता-पिता को बुलाया और उनकी मौजूदगी में युवक से किशोरी की मांग में जबरन सिंदूर डलवाया। उन लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है़ कि युवती अपने सिर को हाथों से छुपा रही है। गांव के मनबढ़ युवती के हाथों को पकड़कर हटाते हुए युवक से उसकी मांग में सिंदूर लगाने का दबाव बना रहे हैं। मनबढ़ युवक जबरदस्ती युवती की मांग में सिंदूर डलवा रहे हैं।

इस मामले में तरकुलवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव के विशाल राजभर, छोटू राजभर, मृत्युंजय राजभर, विशाल यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में केस दर्ज कर लिया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें