फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है कि उन्हें वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपनी भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। जहां कम वोट मिले हैं, बूथवार उसकी समीक्षा करें और कमियों को दूर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन


सीएम योगी शनिवार रात गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन परिसर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में आशीर्वचन दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात की और कुशलक्षेम जाना। सीएम ने गोरखपुर में लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी रवि किशन की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इसे भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रतिफल बताया। कहा कि महानगर के बूथ से लेकर जिले तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिस मनोयोग और ऊर्जा से नामांकन से लेकर रोड शो तक कार्य किया, उसका परिणाम हमें जीत के रूप में मिला।
मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों से कहा कि आपके पास मतदाता सूची है। इसके आधार पर किस बूथ पर हमारी क्या स्थिती रही, आगे की तैयारी के लिए अभी से लगना चाहिए। नवनिर्वाचित सांसद रविकिशन ने जीत का पूरा श्रेय सीएम को को देते हुए उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। संचालन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, पुष्पदंत जैन, डॉ सत्येंद्र सिंन्हा, डॉ नवीन पाण्डेय बच्चा, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, बृजेश मणि मिश्रा, संजय सिंघानिया, अमिता गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें