फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर हमला: आईएमए की हड़ताल स्थगित, SSP ने ऐसा क्या दिया आश्वासन- मान गए चिकित्सक; जानिए

Sat, 05 Oct 2024 01:18 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसएसपी गौरर ग्रोवर ने आईएमए के पदाधिकारियों को आश्वासन दिलाया गया। बताया, हमले के बाद ही मौके से हमलावर को पकड़ लिया गया था। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवा दिया गया है और जेल भेज दिया गया है। आश्वासन दिया कि एक महीने के भीतर ही मामले में चार्जशीट भी दाखिल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
आईएम के पदाधिकारियों संग बैठे मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव व एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में डॉक्टर पर हमले के विरोध में आईएमए ने हड़ताल का फैसला किया था। सुबह 10 बजे बैठक के बाद फैसला लिया जाना था। बैठक में ही एसएसपी गौरवर ग्रोवर पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की। उन्हें बताया कि हमलावर को मौके से ही पकड़ लिया गया था।

विज्ञापन



आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवा दिया गया है और जेल भेज दिया गया है। आश्वासन दिया कि एक महीने के भीतर ही मामले में चार्जशीट भी दाखिल करवा देंगे। इसके अलावा चिकित्सकों की सुरक्षा के साथ भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाए जाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आईएमए की तरफ से भी कुछ बिंदुओं पर खुद से सोचने और उसमें बदलाव किए जाने पर सहमति के बाद बैठक में हड़ताल के फैसले को वापस लेते हुए बैठक समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें