आईएम के पदाधिकारियों संग बैठे मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव व एसएसपी गौरव ग्रोवर
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में डॉक्टर पर हमले के विरोध में आईएमए ने हड़ताल का फैसला किया था। सुबह 10 बजे बैठक के बाद फैसला लिया जाना था। बैठक में ही एसएसपी गौरवर ग्रोवर पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की। उन्हें बताया कि हमलावर को मौके से ही पकड़ लिया गया था।
आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवा दिया गया है और जेल भेज दिया गया है। आश्वासन दिया कि एक महीने के भीतर ही मामले में चार्जशीट भी दाखिल करवा देंगे। इसके अलावा चिकित्सकों की सुरक्षा के साथ भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाए जाने का भी आश्वासन दिया।
आईएमए की तरफ से भी कुछ बिंदुओं पर खुद से सोचने और उसमें बदलाव किए जाने पर सहमति के बाद बैठक में हड़ताल के फैसले को वापस लेते हुए बैठक समाप्त कर दिया गया।