इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए डॉ. बीबी गुप्ता को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। 15 से 20 दिसंबर तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। 22 दिसंबर को पर्चा वापसी और जरूरत पड़ने पर 25 दिसंबर को मतदान व मतगणना होगी। चुनाव की घोषणा होते ही प्रचार ने जोर पकड़ लिया है।
इस बार प्रेसीडेंट इलेक्ट (आगामी वर्ष 2026 के अध्यक्ष) का चुनाव भी होगा। इसके साथ ही अध्यक्ष पद का भी चुनाव होगा, लेकिन अगले वर्ष से केवल प्रेसीडेंट इलेक्ट का ही चुनाव होगा। जो इस वर्ष प्रेसीडेंट इलेक्ट चुने जाएंगे, वह अगले वर्ष के अध्यक्ष होंगे। चुनाव की घोषणा होते ही सभी पदों के दावेदारों ने आइएमए के वाट्सएप ग्रुप पर अपनी प्राथमिकताएं बतानी शुरू कर दी है।
अध्यक्ष पद के लिए दो नाम चर्चा में आ गए हैं। उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए एक-एक लोग सामने आए हैं। वहीं, पिछली कार्यकारिणी के एक पदाधिकारी इस बार प्रेसिडेंट इलेक्ट के लिए दावेदार हो सकते हैं, इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।
चुनाव की तिथि 25 दिसंबर तय कर दी गई है। चुनाव अधिकारी का चयन हो चुका है। अब चुनाव अधिकारी अपनी टीम बनाकर नामांकन से लेकर चुनाव तक की जिम्मेदारी संभालेंगे:
डाॅ. स्मिता जायसवाल, अध्यक्ष, आईएमए