फोटो- आईएमए ने बांटे प्रवासियों में खाने के सामान गोरखपुर। आईएमए की ओर से बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों के लिए रविवार को फूड पैकेट की व्यवस्था की गई। इसमें रेलवे प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा। आईएमए के सचिव डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर प्रशासन के सहयोग से की जा रही व्यवस्था कई दिनों से चल रही है। अब तक 5000 लोगों के लिए खाने का सामान जैसे फ्रूट बन, बिस्किट व मट्ठे के पैकेट्स की व्यवस्था की गई है। बताया कि शासन की ओर से भी यह तैयारी की गई है। लेकिन आईएमए ने मानवता को देखते हुए यह फैसला लिया है कि जो भी प्रवासी ट्रेनों से आ रहे हैं, उन्हें हर हाल में खाने के सामान उपलब्ध कराए जाएं। आईएमए के सदस्यों के सहयोग से यह व्यवस्था लगातार चल रही और आगे भी चलती रहेगी।