फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फाइल दबाने की प्रवृत्ति खत्म नहीं की तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें : नगर आयुक्त

Wed, 15 May 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने अवर अभियंताओं को फाइल दबाने पर चेताया

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को निर्माण विभाग के विभिन्न मदों एवं योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने सभी अवर अभियंताओं को चेताया कि फाइलों को दबाकर रखने की प्रवृत्ति को खत्म कर दें, अन्यथा विभागीय कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बसियाडीह नाला निर्माण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रीन सिटी के कार्यों को लेकर राजकुमार और अभियंता पर कड़ी नाराजगी भी व्यक्त की। ग्रीन सिटी के कार्य को 100 प्रतिशत पूरा करने के लिए 11 दिन का समय दिया। उन्होंने सभी नालों को कनेक्शन का कार्य पूरा करने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। संबंधित अवर अभियंता सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता से कहा कि 21 मई तक ग्रीन सिटी के सभी कार्यों तक हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। इसके अलावा चरगावां में गारबेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया। एमपी बालिका इंटर कॉलेज रोड के दोनों पटरी पर बैठने के लिए बेंच एवं वेस्ट टू वंडर मटेरियल लगाए जाएं। एमपी इंटर कॉलेज से डीएम आवास मोड़ तक 15वीं वित्त योजना के अंतर्गत रोड का लेवल ऊपर कर सीसी रोड का निर्माण कराया जाने का भी निर्देश दिया। बैठक में मुख्य अभियंता संजय चौहान के साथ निर्माण विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें