फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिनभर पत्नी संग चली तकरार- दरवाजे पर पुलिस ने कराई पंचायत- सुबह फंदे से झूलता शव मिला

Sun, 17 Mar 2024 04:23 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

परिजनों का कहना है कि रात में सब लोग भोजन कर अपने कमरे में सोने चले गए। विनोद अपने कमरे में अकेले सोने चला गया। परिवारिक उलझनों को लेकर उसने रात में कमरे में पंखे की कुंडी में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
फांसी( सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपई गांव में बाहर से कमाई कर घर आया पति अपने पत्नी से शनिवार को दिनभर तकरार करता रहा। परिजनों के मुताबिक, रात में कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। उधर, दिनभर हुए तकरार के दौरान पत्नी ने दो बार फोन कर घर पर पुलिस भी बुलाई थी।

विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपई गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय (40) बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। शनिवार की सुबह वह घर आए। पुलिस के मुताबिक दिनभर पति और पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर तकरार चलता रहा। इस दौरान दरवाजे पर दो बार पुलिस भी गई।

दोनों को डांट-फटकार कर शांत कराकर पुलिस लौट आई। परिजनों का कहना है कि रात में सब लोग भोजन कर अपने कमरे में सोने चले गए। विनोद अपने कमरे में अकेले सोने चला गया। परिवारिक उलझनों को लेकर उसने रात में कमरे में पंखे की कुंडी में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


रात तकरीबन दो बजे नींद खुलने पर पत्नी अंशू देवी की नजर कमरे के तरफ गई तो देखा फाटक खुला था और विनोद साड़ी के फंदे से लटकें थे। पत्नी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।  मृतक का एक बेटा आदित्य पांडेय और बेटी वैष्णवी पांडेय है।

घटना के बाद पत्नी अंशू देवी, मां देवंती देवी, बेटी और बेटा बदहवास है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर विनोद ने फांसी लगाई है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए गया है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद होगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें