फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति ने पत्नी को खिलाया नशीला पदार्थ, दोस्त ने किया दुष्कर्म- वीडियो बनाया: करने लगे ब्लैकमेल

Sat, 22 Jun 2024 04:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीपीगंज इलाके के एक गांव की महिला को धोखे से उसके पति ने नशीला पदार्थ खिला दिया, फिर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। महिला को जानकारी के बाद धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और गांव के युवक पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला से उसके पति ने अपने परिचित इसी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। महिला के इंकार के बाद पति ने धोखे से नशीला पदार्थ पिला कर अपने दोस्त को बुला लिया। दोनों ने मिलकर महिला के साथ अनैतिक संबंध बनाए और फोटो व वीडियो भी बना लिया। उस फोटो और वीडियो के आधार पर महिला को बार-बार धमकी देकर संबंध बनाने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें