शनिवार को आम दिनों से ज्यादा रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चुनाव के बाद से ही ट्रेनों में भीड़ का सिलसिला जारी है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ है। शनिवार को गोरखपुर से जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में भयंकर भीड़ देखने को मिली। हालत यह थी कि शाम 4:15 बजे के करीब जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई, कुछ यात्री चलती ट्रेन में ही चढ़ने लगे। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों की भीड़ टूट पड़ी। कई यात्री खिड़की के रास्ते घुसे।
दिल्ली के लिए ज्यादा भीड़
अप्रैल-मई में बड़ी संख्या में गोरखपुुर और आसपास के लोग घर आए थे। अब चुनाव परिणाम आने के बाद वे गंतव्य को जाने लगे हैं। वापसी के लिए दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा भीड़ है। नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हैं।
-