आज विद्यार्थियों से बात करेंगे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री गोरखपुर। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पांच मई को दोपहर 12 बजे से देश भर के विद्यार्थियों से बात करेंगे। विद्यार्थी उनसे लॉकडाउन के दौरान शिक्षा से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। यह जानकारी गोरखपुर विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो अजय शुक्ला ने बताया कि इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य शिक्षा से जुड़े सवालों और उनके सुझावों पर ही बात करना है। प्रो शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थी ट्वीट कर @DrRPNishank व मंत्रालय के ट्विटर @HRDMinistry और EducationMinisterGoesLive को टैग कर अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं।