फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 'कितनी बार समय लोगे'...अब देरी हुई तो कराएंगे एफआईआर, क्यों अचानक भड़क गए कमिश्नर? जानिए

Wed, 25 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

कमिश्नर अनिल ढींगरा मंगलवार को डीएम दीपक मीणा के साथ महायोगी गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय, भटहट का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन ऑडिटोरियम निर्माण की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों पर जमकर भड़के।
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम व कमिश्नर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मंगलवार को डीएम दीपक मीणा के साथ महायोगी गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय, भटहट का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन ऑडिटोरियम निर्माण की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों पर जमकर भड़के।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो बार समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है, अब कितनी बार समय लोगे। मई तक पूरा करने का अंतिम अवसर देते हुए कहा कि अगर अब विलंब हुआ तो कार्यदायी फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे और ब्लैक लिस्ट में डाला जाएगा।

निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. के. रामचन्द्र रेड्डी ने कहा कि अभी बहुत सारा काम बाकी है। 60 फीसदी ही कराया गया है। विद्युत आपूर्ति, ब्वायज हास्टल, गर्ल्स हास्टल, लिफ्ट, पाथ-वे के पास बनी नाली पर कवर लगाने, मलबा हटाने, एडमिन बिल्डिंग में हुए टूट-फूट को ठीक कराने, माेर्चेरी और गेस्ट हाउस के कार्य अपूर्ण हैं।
विज्ञापन


कमिश्नर ने कार्यदायी संस्था व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि सारे कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएं। छात्रावास को ठीक कराते हुए 24 घंटे के अंदर उसे पूरी तरह क्रियाशील कराएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें