पिपराइच में गैंगस्टर के आरोपियों के मकान को जब्त करती पुलिस व प्रशासन की टीम।
- पिपराइच पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हत्या और हत्या की कोशिश जैसे अपराध में शामिल सगे भाइयों समेत तीन लोगों के मकान को शुक्रवार को जब्त कर लिया गया। मकान की कीमत 3.80 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। फिर जब्तीकरण के लिए पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेजी गई थी। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हरखापुर गांव के सत्यपाल उर्फ नाटे, रामपाल और पवन पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया था। आरोप है कि ये सभी गिरोहबंद होकर वारदात को अंजाम देते हैं। इन्हीं तीनों ने ही गांव में तिराहे पर बातचीत कर रहे दोस्तों पर फायरिंग की गई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। गांव में दहशत फैलाने के लिए एक घर पर चढ़कर फायरिंग भी की थी। अब उनकी संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।