फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर की कमी: चटोरी गली में मंगाई भट्ठी...स्टेशन रोड पर होटल में चाय, समोसा व लिट्टी चोखा बंद

Mon, 16 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

रेलवे स्टेशन रोड के होटल संचालक आदित्य यादव ने बताया कि कामर्शियल गैस नहीं मिल रहा है। इस कारण भट्ठी पर केवल खाने में चावल, दाल, रोटी व सब्जी खिला रहे हैं। चाय, समोसा, पकौड़ी व लिट्टी चोखा बनाना बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
गैस न मिलने कारण चटोरी गली रेस्टोरेंट बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कामर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिलने से रेस्टोरेंटों में खाना व फास्टफूड बनाने का संकट बढ़ता जा रहा है। चटोरी गली में गैस सिलिंडर न मिलने के चलते दो दुकानें रविवार को भी बंद रहीं। अब सोमवार से भट्ठी लगाकर लकड़ी-कोयला पर व्यंजन तैयार किए जाएंगे। जबकि, रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल मालिक ने चाय, समोसा व लिट्टी चोखा आदि बनाना बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन रोड के होटल संचालक आदित्य यादव ने बताया कि कामर्शियल गैस नहीं मिल रहा है। इस कारण भट्ठी पर केवल खाने में चावल, दाल, रोटी व सब्जी खिला रहे हैं। चाय, समोसा, पकौड़ी व लिट्टी चोखा बनाना बंद कर दिए हैं।

कामर्शियल गैस सिलिंडर मिलने के बाद ही इसे दोबारा बनाना शुरू किया जाएगा। वहीं, चटोरी गली में शनिवार को दो दुकान कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से बंद हो गई थी। मालिक नवीन ने बताया कि रविवार को भट्ठी मंगा लिया है। सोमवार से इस पर ही व्यंजन बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें