ॉमरीज माफिया पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी
फरवरी माह में रामगढ़ताल इलाके के यीशु हॉस्पिटल में मुर्दे का इलाज करते हुए डॉक्टर, कर्मचारी पकड़े गए थे। यह हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चलते पाया गया था। इस हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज के एंबुलेंस कर्मियों से भी गठजोड़ थी, जो मरीजों को यहां पर पहुंचाते थे। इसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती थी। उनके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की थी। अब इस गैंग पर भी गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी चल रही है।
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि अपराध में सक्रिय गैंग की सूची तैयार की गई है। इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई करके अवैध संपत्ति चिह्नित कर उसे जब्त किया जाएगा। 60 गैंग चिह्नित किए गए हैं। इसमें जालसाजी करने वाले गैंग की संख्या अधिक है।