उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के उपाध्यक्ष व गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता धीरज सिंह हरीश (52) का शनिवार को टाउनहॉल स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी बेबी सिंह और बेटी अनुश्री सिंह को छोड़ गए हैं। देर शाम को उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया। उनके भतीजे ने मुखाग्नि दी।
मूलरूप से खजनी के मंझरिया के रहने वाले धीरज सिंह छात्र राजनीति में सक्रिय थे। वह वर्ष 1993 में गोरखपुर विश्वविद्यालय के महामंत्री रह चुके थे। हॉकी और कुश्ती से लगाव की वजह से वह विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी रहे। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पूरे दिन अंतिम दर्शन के लिए आवास पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संतप्त परिजनों से वार्ता कर सांत्वना दी। राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, सांसद रवि किशन शुक्ला, विधायक प्रदीप शुक्ला, पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी आदि संवेदना जताने घर गए।