हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक गोरखपुर। भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी सरदार बलबीर सिंह सीनियर के निधन की सूचना पाकर खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। यूपी हॉकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश ने कहा कि बलबीर सिंह भारतीय हॉकी के स्वर्णिम काल के दौरान भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे। इस टीम ने तीन ओलिंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया। उनके निधन पर भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्र विजय सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय, कोच हरिराम यादव, भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदित्य सिंह आगू ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।