फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवतियों का अपहरण करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अगवा कर कमरे में रखा था चार दिन तक बंधक

Mon, 20 May 2024 11:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गिरफ्तार महफूज पर महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना में गैंगस्टर, दुष्कर्म, तेजाब फेंकने की धमकी देने जैसे गंभीर धाराओं में पहले से आठ केस दर्ज हैं। इस मामले में दो फरार आरोपी श्यामदेउरवा बेजौली निवासी जावेद व गुलरिहा चिलबिलवा निवासी सलमान हैं।
विज्ञापन
श्यामदेउरवा का आरोपी हिस्ट्रीशीटर महफूज गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में शनिवार को बाजार जा रहीं श्यामदेउरवा क्षेत्र की दो युवतियों को दिनदहाड़े अगवा कर कमरे में चार घंटे बंधक बनाने के आरोपी, महाराजगंज के श्यामदेउरवा बड़हरा बरईपार निवासी हिस्ट्रीशीटर महफूज उर्फ भोला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। उसके दो फरार साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

महफूज पर महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना में गैंगस्टर, दुष्कर्म, तेजाब फेंकने की धमकी देने जैसे गंभीर धाराओं में पहले से आठ केस दर्ज हैं। इस मामले में दो फरार आरोपी श्यामदेउरवा बेजौली निवासी जावेद व गुलरिहा चिलबिलवा निवासी सलमान हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर भटहट कस्बे में श्यामदेउरवा की युवतियां बाजार आई थीं। इसी दौरान महफूज समेत उसके दो साथियों ने युवतियों का अपहरण कर लिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर महफूज उर्फ भोला और उसके दो साथियों के खिलाफ बंधक बनाकर अपहरण करने का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार सुबह सवा नौ बजे रामनगर से अपहरण के मुख्य आरोपी महफूज को गिरफ्तार कर युवती को भी ढूंढ निकाला।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घर से सहेली के साथ भटहट कस्बे में बाजार गई थी। रास्ते में गांव के रहने वाले महफूज ने अपनी कार में जबरन बैठाकर अपने दोस्त सलमान के घर ले गया। दोनों को अलग-अलग कमरे में बंधक बनाए रखा।

वहां सलमान की बीबी पहले से मौजूद थी। चार घंटे बाद महफूज, उसका साथी जावेद और सलमान उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर कस्बे में ले गए। बाद में पीड़िता की सहेली को गाड़ी से उतारकर फरार हो गए।

पीड़िता को दी थी तेजाब फेंकने की धमकी
बताया जा रहा है कि युवती की सोमवार को विदाई है। इससे पहले महफूज अपने दोस्त जावेद और सलमान के साथ कई दिनों से साजिश के तहत अपहरण की तैयारी कर रहा था। इसमें आरोपी का मामा बदरे आलम भी शामिल था।

उसने घटना के पहले जावेद के खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। आरोपी महफूज आलम श्यामदेउरवा थाने से वर्ष 2023 में पीड़िता के ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी देने के आरोप में जेल भी जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें