गोरखपुर। कोतवाली पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में हिस्ट्रीशीटर घोषीपुरवा निवासी फतिउर्रहमान उर्फ फैक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, 27 फरवरी को थाने में केस दर्ज कराया गया कि फैक अहमद ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश में मारपीट की। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मेडिकल रिपोर्ट और सीसी टीवी फुटेज के आधार पर मारपीट के केस में हत्या की कोशिश की धारा बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो