एनकाउंटर में मारे गए माफिया विनोद उपाध्याय( फाइल फोटो) के भाई की भी हिस्ट्रीशीट खुली है
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी राज करन नय्यर ने माफिया विनोद उपाध्याय के भाई जयप्रकाश समेत जिले के 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। यह कार्रवाई स्थानीय थाना पुलिस की रिपोर्ट पर की गई है। सूची में शामिल अपराधियों पर डकैती, गैंग्स्टर, आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश, फर्जीवाड़ा, चोरी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली है उसमें गीडा क्षेत्र के जुडियान गांव निवासी अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ टिंकु, रामाशीष चौहान, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के दरघाट निवासी हरिराम पासवान, निवासी दरघाट, इसी थाना क्षेत्र के भैंसहीया गांव के मनोज यादव, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के खैराबाद निवासी अमन सोनकर, बेलघाट के बघाड़ गांव में रहने वाले सुनील सिंह, सहजनवां के पिपरा में रहने वाले राकेश गौतम, चिलुआताल थाना क्षेत्र के कुशहरा गांव में रहने वाले राहुल सिंह, शाहपुर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर निवासी जयप्रकाश उपाध्याय, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र बड़गो निवासी जितेंद्र सोनकर,खोराबार के रामनगर कड़जहां निवासी चंद्रेश पासवान उर्फ गोली और रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कठउर में रहने वाले रामलखन का नाम शामिल है।