फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार करोड़ से हाई क्वालिटी के लगेगी सीटी स्कैन मशीन, होगी बेहतर जांच

Sun, 23 Jun 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब सीटी स्कैन के लिए मरीजों को इंतजार भी कम करना पड़ेगा और रिपोर्ट भी अच्छी फिल्म और रिपोर्ट भी मिलेगी। क्योंकि अगले माह में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में हाई क्वॉलिटी सीटी स्कैन मशीन लगने जा रही है। मशीन आ गई है, जल्द ही इंजीनियर आएंगे और इंस्टाल करते ही संचालित हो जाएगी।
विज्ञापन


माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल अस्तित्व में आने के बाद लगातार सुविधाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे मरीजों को लाभ मिल सके। जिला अस्पताल के समय लगे सीटी स्कैन मशीन से सिर में गंभीर चोट, झटका आने के मरीजों सहित अन्य समस्या से ग्रसित मरीजों को डॉक्टर सीटी स्कैन की सलाह देते हैं। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज होने के बाद मरीजों की संख्या दोगुना हो गई। जबकि, संसाधन वही हैं। इसमें सीटी स्कैन मशीन भी शामिल है। आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन औसत 35 से 40 मरीजों की जांच होती है। जबकि, नंबर लेट आने के कारण 10 से 15 मरीज लौट जाते हैं।
मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए अधिक क्षमता की मशीन बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पुरानी मशीन से दो गुना क्षमता, डिजिटल फिल्म और सीटी रिपोर्ट के लिए स्मार्ट डिजिटल सीटी स्कैन मशीन लगाई जा रही है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से लगने वाली इस मशीन में कई खासियत है। रिपोर्ट अच्छी और बेहतर क्वालिटी की फिल्म होगी। इसके साथ ही जांच तेजी से होगी। इस मशीन से शरीर पर जांच में पडऩे वाला दुष्प्रभाव भी कम होगा। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि नई सीटी स्कैन मशीन आ गई है। अगले माह से संचालित हो जाएगी। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें