फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हर घंटे हीट स्ट्रोक के मरीज हो रहे जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव

गर्मी की वजह से उल्टी, डायरिया के मरीज बढ़े डॉक्टरों की सलाह- खूब पीएं पानी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तेज धूप के साथ चल रही लू लोगों को बीमार बना रहा है। उल्टी, दस्त, डायरिया के साथ हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि हर घंटे हीट स्ट्रोक के मरीज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हो रहे हैं। वहीं, गर्मी से राहत पाने के लिए कई मरीज अपने घर से इलेक्टि्रक पंखे लेकर आ रहे हैं।
शुक्रवार की रात करीब नौ बजे इमरजेंसी वार्ड नंबर एक के 44 बेड पूरी तरह से मरीजों से भरे थे। इन 44 मरीजों में 26 मरीजों को हीट स्ट्रोक के साथ उल्टी, दस्त और डायरिया की शिकायत थी। जबकि, इमरजेंसी में तीन मरीज अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इन सबके बीच छह बजे से लेकर नौ बजे के बीच में 12 मरीज इमरजेंसी में इलाज के लिए आ चुके थे। इनमें पांच मरीजों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत थी। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती पिपरौली के रहने वाले विवेक पांडेय ने बताया कि गर्मी से बुरा हाल है। अस्पताल में लगे पंखे आग फेंक रहे हैं। मजबूरी में टेबल फैन लेकर घर से आया हूं। क्योंकि, गर्मी की वजह से स्थिति बेहद बुरी है। इसी वार्ड में भर्ती हुमायुपुर के रहने वाले अमित ने बताया कि दो दिन से भर्ती हूं। गर्मी की वजह से परेशान था, तो घरवाले छोटा इलेक्टि्रक पंखा लेकर आए हैं। तब जाकर कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शहनवाज ने बताया कि गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या पिछले एक सप्ताह से ज्यादा बढ़ गई है। 30 से 40 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए आ रहे हैं। 90 फीसदी मरीजों को उल्टी, दस्त के साथ बुखार की समस्या हैं। सलाह दी जा रही है कि अधिक से अधिक पानी पीएं और तली भूनी चीजों को खाने से परहेज करें। वरना स्थिति और खराब हो सकती है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ऑफिसर डॉ. गगन गुप्ता ने बताया कि ट्रॉमा में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 40 से 50 फीसदी मरीजों को हीट स्ट्रोक की समस्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें