फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बालिका हत्याकांड में गवाह के न आने से टली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पाक्सो न्यायालय में कोई गवाह उपस्थित नहीं हुआ। इस वजह से सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तिथि नियत की है। इससे पहले बुधवार को बैंक रोड स्थित वी मार्ट के सामने प्लाइवुड की दुकान चलाने वाले अशहर जमील की गवाही दर्ज की गई थी। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अदालत में साबित किया था। विवेचक ने जांच के दौरान फुटेज को पेनड्राइव में लेकर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया था। बचाव पक्ष ने अशहर जमील से जिरह भी पूरी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें