फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वास्थ्य कर्मी दंपती ने 6.48 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए थे रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन

- मेडिकल काॅलेज में नर्स है आरोपी महिला तो उसका पति स्वास्थ्य विभाग में है तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के पादरी बाजार के मानस विहार कॉलोनी निवासी राकेश कुमार सिंह से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.48 लाख की ठगी हो गई। कोर्ट के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने क्रिस्टीना व उसके पति अशोक पर केस दर्ज किया है।
राकेश ने सीजेएम द्वितीय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि, वह अपने मुहल्ले में ही किराने की दुकान चलाते हैं। जहां पर मोती पोखरा के रहने वाले दंपती क्रिस्टीना, अशोक कुमार सिंह का आना जाना था।
विज्ञापन

क्रिस्टीना और अशोक ने उसकी पत्नी रेनू की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 6.48 लाख रुपये ले लिए। राकेश ने न्यायालय को बताया की क्रिस्टीना मेडिकल कॉलेज में हेड नर्स है और उसका पति अशोक स्वास्थ्य विभाग में काम करता है।
पति पत्नी ने राकेश को इस बात का यकीन दिलाया की उनका परिचित थाना चिलुआताल के जंगल कौड़िया, दिहाघाट निवासी सूर्य प्रताप मल्ल मंत्री कोटे से रेलवे में नौकरी लगवाता है।
विज्ञापन

तीनों ने मिलकर रेनू को ज्वाइनिंग लेटर देकर लखनऊ के चंदर अस्पताल में मेडिकल के लिए भेज दिया। वहां जाने पर पता चला के ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। पीड़ित के पैसे वापस मांगने पर जान माल की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें