फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कंप्यूटर के सामने घंटों बैठते हैं तो सुबह बैठें धूप में, वरना हो जाएंगे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अगर आप कंप्यूटर के सामने घंटों बैठकर काम करते हैं या देर रात तक जागते हैं और दिन में सोते हैं तो संभल जाएं। आप सर्वाइकल स्पैंडिलाइटस समेत कई अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। विटामिन डी की कमी के चलते भी दिक्कत बढ़ सकती है। इसलिए हर दिन सुबह कम से कम से एक घंटा धूप में जरूर बैठें। इसके अलावा टहलना और सप्ताह में तीन दिन शारीरिक स्थिति के अनुसार व्यायाम जरूर करें।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में लोगों की दिनचर्या में काफी बदलाव आया है। खासकर युवा पीढ़ी जो 30 से 40 वर्ष के बीच है, उनमें सुबह 9 बजे के बाद उठना और फिर नौकरी या व्यापार के चलते अधिक से अधिक घर के अंदर रहने की आदत बन गई है। शारीरिक श्रम की कमी, अनियमित दिनचर्या और खान-पान की गलत आदतों के चलते युवा पीढ़ी में विटामिन डी व कैल्शियम की कमी हो रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के प्रो. अमित कुमार मिश्र बताते हैं कि कोविड के बाद स्थिति और गंभीर हुई है। हर दिन ओपीडी में 50 साल से कम उम्र वाले लोग भी बुजुर्गों को होने वाले हड्डी व जोड़ों में दर्द, गठिया आदि बीमारियों के इलाज के लिए आ रहे हैं।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंबुज श्रीवास्तव ने बताया कि हर दिन ओपीडी में नौजवान, हड्डी से संबंधित बीमारियों का उपचार कराने आ रहे हैं। सबसे अधिक रोगी सर्वाइकल स्पैंडिलाइटिस के हैं। इसकी मुख्य वजह केवल शारीरिक श्रम में कमी है। हर दिन अगर सुबह की धूप में लोग एक घंटा बैठें तो विटामिन डी की कमी सूर्य की सीधी किरणों से ही पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें