फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्लब, बरातघर और स्कूल खोलने में दिखाई रुचि...अस्पताल खोलने से तौबा

Sat, 15 Jul 2023 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लिए 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत आए आवेदनों की जांच पड़ताल की जा रही है। आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करने वाले आवेदकों के आवेदन पर विचार करते हुए लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत मेडिसिटी योजना में लोगों ने हाउसिंंग, क्लब, बरातघर, बैंक्वेट हॉल, स्कूल और कम्यूनिटी सेंटर बनाने के लिए ज्यादा रुचि दिखाई है। इन प्रोजेक्ट में प्लाॅट खरीदने के लिए अधिक आवेदन आए हैं। जबकि धर्मशाला, वर्किंग वूमेन हॉस्टल, बड़े अस्पताल व पैरामेडिकल काॅलेज के लिए अभी तक एक भी आवेदन नहीं किए गए हैं।  इस वर्ग में आवेदन न आने से जीडीए प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लिए 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत आए आवेदनों की जांच पड़ताल की जा रही है। आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करने वाले आवेदकों के आवेदन पर विचार करते हुए लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें सर्वाधिक आवेदन बरातघर, क्लब, बैंक्वेट हाॅल और कम्यूनिटी सेंटर के लिए आए हैं। स्कूल के एक प्लाॅट के लिए कुल पांच और ग्रुप हाउसिंग के छह प्लाट के लिए 12 आवेदन आए हैं।

जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवेदनों की जांच की जा रही है। जल्द ही लाटरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वैध प्रपत्र वाले आवेदनों को को ही इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें