फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 6.38 लाख घरों में पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

Sat, 11 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में शुक्रवार से दस्तक अभियान की शुरुआत हुई। इसके तहत 6.38 लाख घरों में स्वास्थ्य टीमें जाकर संचारी रोगों के मरीजों की पहचान करेंगी। चौरीचौरा सीएचसी से विधायक श्रवण निषाद और सीएमओ डॉ. राजेश झा ने अभियान का शुभारंभ किया और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। सीएमओ ने बताया कि 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में 4103 टीमें घर-घर जाकर बुखार, टीबी, फाइलेरिया और कुपोषण के मरीजों की पहचान करेंगी। लोगों को जागरूक कर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जाएगा। अभियान के दौरान मच्छरजनित रोगों की रोकथाम, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी और हीट वेव से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें