गोरखपुर। एनई रेलवे गर्ल्स इंटर काॅलेज, बौलिया काॅलोनी में दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय की तरफ से किया गया। इसमें डॉ. आशा कलवार, डॉ. जया गुप्ता, डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. संजीव मिश्रा तथा तूलिका एवं उनकी टीम ने बच्चों की आंख, नाक, कान, गला, दांत आदि का परीक्षण किया गया। उन्हें स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. जया गुप्ता ने बच्चों को आई फ्लू से बचाव के उपाय बताए। वरिष्ठ दंत चिकित्सक संजीव मिश्रा ने बच्चों को दांतों की देखभाल के उपाय बताए। प्रधानाचार्य सूरज सिंह रावत ने स्वास्थ्य शिविर में आए कर्मचारियों का स्वागत किया। ब्यूरो