फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवती के घर जाकर की छेड़छाड़, भतीजी को भी नहीं छोड़ा

Wed, 01 Nov 2023 05:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शराब के नशे में मनबढ़ ने रविवार रात आठ बजे युवती संग छेड़छाड़ कर दी। युवती घर में अकेली थी। उसके शोर करने पर पास में मौजूद भतीजी बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी छेड़छाड़ शुरू कर दी गई। दोनों युवतियों ने शोर मचाकर घर वालों को बुलाया, तब तक मनबढ़ मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में मनबढ़ ने रविवार रात आठ बजे युवती संग छेड़छाड़ कर दी। युवती घर में अकेली थी। उसके शोर करने पर पास में मौजूद भतीजी बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी छेड़छाड़ शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


दोनों युवतियों ने शोर मचाकर घर वालों को बुलाया, तब तक मनबढ़ मौके से भाग गया। परिजनों ने जब आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उल्टे आरोपी के घर वाले युवती और उसके चाचा की पिटाई करने लगे। इससे चाचा के हाथ में चोट आई और नस फट गई।

आरोपी युवक ने युवती के परिजनों को धमकी दी कि अगर इसकी शिकायत पुलिस में की तो जान से मार दूंगा। पीड़ित युवती की तहरीर पर गीडा थाने में आरोपी राहुल पुत्र प्रेमसागर के अलावा परिवार के मनीष, संदीप, पूजा, रेखा, इशरावती पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें