फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खुद को लंदन का बताकर बहन बनाया...फिर गिफ्ट के नाम पर 2.95 लाख की कर दी ठगी

Tue, 23 Dec 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पीड़ित मोनी ने बताया कि  कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर प्रचार के माध्यम से एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। बाद में उसने व्हाट्सएप के जरिये बातचीत शुरू की। महिला के अनुसार, कुछ दिन बाद आरोपी ने विदेश से गिफ्ट पार्सल भेजने का झांसा देकर पहले 5100 रुपये की मांग की।
विज्ञापन
SBI Cyber Crime Alert - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के भीटी रावत गांव में सोशल मीडिया के जरिये एक महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क कर एक जालसाज ने खुद को लंदन का निवासी बताया। महिला से धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए बहन का रिश्ता बना लिया। इसके बाद गिफ्ट पार्सल के नाम पर बैंक खाते से 2.95 लाख रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन


आरोप है कि जालसाज अब 2.30 लाख रुपये और भेजने के लिए दबाव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित मोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर प्रचार के माध्यम से एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। बाद में उसने व्हाट्सएप के जरिये बातचीत शुरू की।
विज्ञापन


महिला के अनुसार, कुछ दिन बाद आरोपी ने विदेश से गिफ्ट पार्सल भेजने का झांसा देकर पहले 5100 रुपये की मांग की। भरोसे में आकर उन्होंने बताए गए मोबाइल नंबर पर रकम भेज दी। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहानों से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

मोनी का आरोप है कि जालसाज ने फर्जी प्राथमिकी में फंसाने के डर और दबाव बनाकर 11 बार में कुल 2.95 लाख रुपये विभिन्न मोबाइल नंबरों पर मंगवा लिए।

पीड़िता ने बताया कि अब जालसाज एक बैंक खाते में 2.30 लाख रुपये और जमा करने का दबाव बना रहा है। रुपये न भेजने पर वह मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है, जिससे वह बेहद परेशान और भयभीत हैं। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी देकर सहजनवां थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस संबंध में सहजनवां थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जालसाज के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें